Monthly Archive for November, 2011

ओकुपै वालस्ट्रीट आन्दोलन में हमारी भूमिका क्या है?

अमेरिका में न्यूयोर्क शहर में दो महीनों से चलने वाली ओकुपै वालस्ट्रीट आन्दोलन के बारे में सब सुना ही होगा। अब वह न्यूयोर्क के बाहर अमेरिकी शहरों में ही नही पूरी दुनिया में फैली है। अमेरिकी समाज में आज हम को बहुत खैर बराबरी दिखाइ देगा, बहुत सारे लोगोंको अपना घर और नैकरी आज नहीं है, बहुत युवा लोग अपनी शिक्षा के लिए जो खर्चा लिया वो वापस कर नहि पा रहा है, उनको अच्छी नैकरी की प्रतीक्षा भी नहीं है। यह सभी लोग यह अन्याय व्यवस्था खतम करके एक न्याय समाज लाने के लिए आज रस्ते पर आयें है। यह लोग आज पूरे दुनिया के लिए – हम सब के लिए लड रहें है। जो लोग आज एक न्याय समाज और सच्ची लोकशाही का सपना देखते है, उन सबको आज इसमें शामिल होना है और उनकी आवाजको हमारे समाज में पहूँचाना जरूरि है, क्योंकि ये हमारी ही लडाई है। हम भी इधर एक नया समाज बनाने की कोशिश शुरू करेंगे। हम यह लडाई जीत सकेंगे की नहीं ये मुझे पता नही, एक बात तो पक्कि है, हम कोशिश ही नहिं करेंगें तो बदलाव नहीं होने वाला है। कम से कम ये मुद्धे हम सबकी बातचीत और सोच में ला सकते है। जब और लोगोने इसपर सोचना शुरू किया तो शायद कुछ जवाब मिल सकता है। पूरे दुनिया में आज बदलाव के लिए लोग अपने घर और ओफीस के बाहर आकर रस्ते पर आ चुका है, और सबके मन में बदलाव की आशा मजबूत है, आज हमारे सामने यह एक ऐतिहासिक मोका है, हमको इसका पूरा फायदा उठाना है। आप भी हमारे साथ इसमें जुडें।

अधिक जानकारि के लिए http://piratepad.net/18octpune देखे।

PS: Thanks to Sandeep for spelling and grammar help!